MP Khadi Gramodyog Logo

मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड

कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
मध्य प्रदेश शासन

Government of MP Emblem
कारीगर पंजीकरण SHG पंजीकरण एम्पोरियम जानकारी प्रीमियम उत्पाद फ़ॉर्म D2C प्लेटफ़ॉर्म प्रतिक्रिया फ़ॉर्म उत्पाद पूछताछ
Messages | MP Khadi Gramodhyog Board
Messages

संदेश | Madhya Pradesh Khadi and Village Industries Board

Hon’ble Minister
माननीय राज्यमंत्री जी का
खादी तथा ग्रामोद्योग पर संदेश

माननीय श्री दिलीप जायसवाल जी,
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार),
कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग,
मध्यप्रदेश शासन,

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में “नए भारत” के निर्माण के आह्वान के साथ, खादी केवल वस्त्र न रहकर राष्ट्रीय गौरव, आत्मनिर्भरता और सतत प्रगति का प्रतीक बन गई है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पूज्य बापू की विरासत खादी को “नए भारत की नई खादी” के रूप में परिभाषित किया है, जिससे “खादी पुनर्जागरण” का सूत्रपात हुआ और पूरे देश में खादी–ग्रामोद्योग को एक नए जागरण की दिशा मिली।
माननीय प्रधानमंत्री जी की “आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल, स्टार्टअप इंडिया” जैसी पहलें तथा उनका मंत्र “सबका साथ, सबका विकास” ने खादी एवं ग्रामोद्योग को नई वैश्विक पहचान दिलाई है। उनका दृष्टिकोण “लोकल से ग्लोबल” कारीगरों और ग्रामीण उद्यमियों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ रहा है, जिससे उनकी रचनात्मकता और कारीगरी को उचित सम्मान और बाज़ार उपलब्ध हो रहा है।
इसी प्रकार, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी का दृष्टिकोण भी अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, युवाओं का सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक गौरव को अपने शासन की प्राथमिकताओं में रखा है। उनके गतिशील नेतृत्व में खादी और ग्रामोद्योग राज्य की प्रगति का सशक्त स्तंभ बन रहे हैं, जो रोजगार सृजन और परंपरागत कारीगरी को आधुनिक नवाचार के साथ पुनर्जीवित कर रहे हैं।
...

Shri Pankaj Joshi
माननीय अध्यक्ष जी का
खादी तथा ग्रामोद्योग पर संदेश

श्री पंकज जोशी
अध्यक्ष
मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी चिंतन और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसी प्रकार ग्रामोद्योग हमारे ग्रामीण जीवन, पारंपरिक कौशल और स्थानीय अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान हैं। महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने में खादी एवं ग्रामोद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज भी यह क्षेत्र लाखों लोगों को सम्मानजनक रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बना हुआ है।

...

Managing Director
माननीय उपाध्यक्ष जी का
खादी तथा ग्रामोद्योग पर संदेश

डॉ. राकेश सिंह जादौन
उपाध्यक्ष
मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में "नए भारत" के निर्माण के संकल्प के साथ, खादी अब केवल एक वस्त्र न रहकर भारत की आत्मा, राष्ट्रीय गौरव और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गई है। महात्मा गाँधी जी के "ग्राम स्वराज" और "गाँव की ओर चलो" के अमर आह्वान से प्रेरित होकर, खादी एवं ग्रामोद्योग आज ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त साधन बनकर उभरा है।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के "आत्मनिर्भर भारत", "मेक इन इंडिया" और "वोकल फॉर लोकल" के मंत्र ने पूज्य बापू की विरासत को "नए भारत की नई खादी" के रूप में पुनर्जीवित किया है, जिससे "खादी पुनर्जागरण" का सूत्रपात हुआ है। हमारा मुख्य उद्देश्य ग्रामीण कारीगरों और लघु उद्योगों के जीवन स्तर में सार्थक सुधार लाना है, ताकि उन्हें विकास, नवाचार और प्रगति के निरंतर अवसर मिल सकें।

...

खादी – राष्ट्र की गौरवशाली पहचान

स्वदेशी का प्रतीक, आत्मनिर्भर भारत का पथप्रदर्शक

मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य खादी, हस्तशिल्प और विभिन्न ग्रामोद्योगों को प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण जनता को रोजगार उपलब्ध कराना है। बोर्ड सूती, ऊनी, रेशमी एवं पॉलीवस्त्र खादी के उत्पादन के साथ-साथ ग्रामीण उद्योगों जैसे मसाले, साबुन, हर्बल उत्पाद एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देता है। यह संस्था महिला स्व-सहायता समूहों, कारीगरों और उद्यमियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग प्रदान करती है। विपणन एवं बिक्री के लिए "विन्ध्या वैली" और "कबीरा" जैसे ब्रांड स्थापित किए गए हैं जो गुणवत्ता और परंपरा का प्रतीक हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रदर्शनियाँ और योजनाएँ न केवल कारीगरों को सशक्त बनाती हैं बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करती हैं। गांधीजी के ‘गाँव की ओर जाओ’ संदेश से प्रेरित होकर बोर्ड सतत ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार कर रहा है।


Notices & Tenders

प्रदेश में खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम PPP / फ्रैंचाइज़ी माडल पर संचालित किये जाने संबधी विज्ञप्ति /आवेदन प्रारूप/नियम शर्तें 11-Jun-2026 ओएनडीसी (ONDC) सक्षम, संचालन एवं अनुरक्षण सहित पूर्णतः तैयार ई-कॉमर्स समाधान के एंड-टू-एंड क्रियान्वयन हेतु एजेंसी चयन के लिए प्रस्ताव आमंत्रण 26-May-2026 बोर्ड के उत्पादों को ondc पोर्टल पर विक्रय हेतु mptendersपोर्टलपर निविदा क्र. MPKVIB_ONDC_7662 सम्बंधित corrigendums का अवलोकन करें 23-May-2026 O N D C प्लेटफार्म पर खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के विक्रय हेतु ई-कामर्स पोर्टल तैयार करवाए जाने संबंधी विज्ञप्ति निरस्‍ती सूचना । 24-Apr-2026 MPKGB_ONDC7661 O N D C प्लेटफार्म पर खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के विक्रय हेतु ई-कामर्स पोर्टल तैयार करवाए जाने संबंधी Corrigendum 13-Apr-2026